रांची में छह नए पॉजिटिव, झारखंड का आंकड़ा 731
- नौ जिलों से एक साथ मिले 56 पॉजिटिव केस
- रिम्स का जूनियर डॉक्टर और नर्स भी इन्फेक्टेड कहां से कितने मरीज रामगढ़ - 20 धनबाद - 17 रांची - 06 जमशेदपुर - 05 हजारीबाग - 04 गढ़वा - 01 सरायकेला - 01 बोकारो - 01 पलामू - 01 राज्य भर से कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को रांची से छह नए मरीज मिले। राज्य के नौ जिलों से कुल 56 कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना इन्फेक्टेड लोगों की संख्या 731 हो गई है। पिछले 17 दिनों में 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा रामगढ़ से मरीज मिले। इस जिले से 20 पॉजिटिव केस पाए गए। इसके बाद धनबाद से 17 इन्फेक्टेड मिले। रिम्स से मिले चार पॉजिटिवरांची में जो छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से चार रिम्स से ही है। एक जूनियर डॉक्टर है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बिहार की है। वहीं कोविड हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स भी कोरोना के चपेट में आई है। इसके अलावा दो मरीज भी हैं, जिनमें से एक ऑर्थो में तो दूसरा ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहा था।
टाटा का कर्मचारी भी पॉजिटिव
जमशेदपुर से मिले 5 मरीज में एक व्यक्ति मूल रूप से सीवान का रहने वाला है। चौका में दुर्घटनाग्रस्त होने पर 25-26 मई को टीएमएच लाया गया था। जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 2 बहरागोड़ा, 1 गुड़ाबांधा, 1 बिष्टुपुर के मरीज हैं। इनमें से 1 पॉजिटिव मरीज टाटा का कर्मचारी है। इन 5 संक्त्रमितों के साथ जमशेदपुर में कुल 119 कोरोना पॉजिटिव मामले हो गये हैं। 24 मरीज हुए स्वस्थ मंगलवार को कोविड-19 के 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों में हजारीबाग व पूर्वी सिंहभूम के सात-सात, रामगढ़ के पांच, कोडरमा के चार तथा पश्चिमी सिंहभूम का एक मरीज शामिल है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 321 लोग मुक्त हो चुके हैं। यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ हजारीबाग - 07 पूर्वी सिंहभूम - 07 रामगढ़ - 05 कोडरमा - 04 पश्चिमी सिंहभूम - 01