राजस्थान में छह बहुजन समाज पार्टी विधायकों ने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।


नई दिल्ली (एएनआई)। राजस्थान में छह बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने आज शुक्रवार को यहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये वहीं छह विधायक हैं जिन्होंने सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ काम करना चाहतेछह बसपा विधायकों राजेंद्र गुड्ड (उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (नदबई), वाजिब अली, लखन सिंह मीणा (करोली), संदीप यादव (तिजारा) और दीपिका खेरिया (किशनगढ़बास) ने पिछले साल सितंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी बदलने के पीछे की वजह का हवाला देते हुए, विधायकों ने कहा था कि वे राज्य में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ काम करना चाहते हैं। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं विधायक
उदयपुरवाटी के विधायक राजेंद्र गुड्ड ने एएनआई को बताया कि हमने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने और राज्य के विकास और सरकार की स्थिरता के लिए काम करने का निर्णय लिया। ऐसे में अशोक गहलोत सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं और राजस्थान के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। उनके काम करने की शैली में विनम्रता है। वहीं नदबई के विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि उनके लिए बाहर से कांग्रेस का समर्थन करना मुश्किल था।

Posted By: Shweta Mishra