क्या आपकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब बनी हुई है साथ ही कई परेशानियां आपके चिंता का कारण बनी हुई हैं। वास्तु के अनुसार इसका मुख्य कारण नैऋत्य कोण में घर का मुख्य द्वार होना है।

वास्तु द्वारा हम अपने भाग्य को, जितना हो सके उतना खुशहाल बनाने की कोशिश करते हैं। घर में किस जगह वास्तु दोष है, जिसकी वजह से आपके जीवन में लगतार परेशानी बनी हुई है, आइये जानते हैं ज्यातिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से।

1. मुख्य द्वार के कारण खराब हो सकती है आर्थिक स्थिति

क्या आपकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब बनी हुई है, साथ ही कई परेशानियां आपके चिंता का कारण बनी हुई हैं। वास्तु के अनुसार, इसका मुख्य कारण नैऋत्य कोण में घर का मुख्य द्वार होना है। इसके लिए आपको मुख्य द्वार सही करवाना होगा। दक्षिण और पश्चिम दिशा के मध्य के स्थान को नैऋत्य दिशा का नाम दिया गया है। इस दिशा पर निरूति या पूतना का आधिपत्य है। ज्योतिष के अनुसार, राहू और केतु इस दिशा के स्वामी हैं।

2. खराब स्वास्थ्य का संबंध ईशान कोण से


यदि आपके घर में ईश्वरीय कृपा नहीं हो रही है, हर वक्त किसी ना किसी का स्वास्थ्य खराब रहता है या फिर धन की बरकत नहीं हो रही है तो इसके लिए ईशान कोण में दोष हो सकता है। पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां पर मिलती हैं उस स्थान को ईशान कोण की संज्ञा दी गई है। इस दिशा को आप सही करवाएं।

3. बच्चे की किलकारी न गुंजना भी है दोष

घर में बच्चे की किलकारी ना गुंजना, वास्तु दोष की निशानी हो सकती है। ऐसा तभी होता है, जब आपके मकान का मध्य भाग सही ना हो या वो उठा हुआ हो। घर के इस भाग को सही कराएं, जिससे आपकी समस्या का अंत हो। साथ ही घर में कभी भी कीकर का वृक्ष ना लगाएं।

4. इस दोष के कारण कर्ज से नहीं मिलती मुक्ति

कर्ज से आपको मुक्ति नहीं मिल रही है तो इसके लिए आपका वायव्य कोण में दोष हो सकता है। साथ ही इस स्थान में दोष होने से पड़ोसियों, मित्रों और संबंधियों से बुरे संबंधों का कारण बनता है। उत्तर और पश्चिम दिशा के मध्य के कोणीय स्थान को वायव्य दिशा का नाम दिया गया है।

5. ब्रह्म स्थान में दोष से होता है विनाश


आपके बने बनाए कार्य रुक जाते हैं, घर विनाश की ओर लगातार बढ़ रहा है तो ऐसे में वास्तु के हिसाब से घर के ब्रह्म स्थान में गंभीर दोष है। घर के मध्य में भारी सामान, सीढ़ियां, शौचालय आदि होने पर इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान को तुरंत सही करें, जिससे आपकी सभी समस्याओं का अंत हो।

6. मकान बेचने में देरी का यह है कारण

यदि मकान बेच नहीं पा रहे हैं, साथ ही घर में बीमारी जाने का नाम नहीं ले रही है तो इसके लिए नैऋत्य कोण में समस्या होती है। या तो घर में इस दिशा का भाग नीचा होता है या फिर वहां गड्ढा होता है। 

वास्तु टिप्स: करें ये 7 आसान उपाय, नींद या वैवाहिक जीवन की समस्याएं हो जाएंगी छू-मंतर

वास्तु टिप्स: घर के फर्नीचर के लिए अपनाएं ये 7 उपाय, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

 

 

Posted By: Kartikeya Tiwari