- वाराणसी सीट पर उम्मीदवारों की संख्या 40 पहुंची

- नामांकन करने वालों से गुलजार रहा कलेक्ट्रेट कैम्पस

VARANASI: लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को मानो कोई शुभ मुहूर्त था। एक ही दिन में टोटल क्म् लोगों ने नॉमिनेशन दाखिल किया। इस बार के नॉमिनेशन में एक दिन पर्चा दाखिल करने वालों की सर्वाधिक संख्या है। बुधवार के क्म् नॉमिनेशन के बाद वाराणसी सीट पर उम्मीदवारों की संख्या ब्0 पहुंच गयी है।

नॉमिनेशन के पांचवें दिन आम दिल्ली निवासी आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल, इंडियन नेशनल लीग के हेमन्त कुमार यादव, गांधी एकता पार्टी के अम्बरीश केशरी, इलाहाबाद निवासी युवा विकास पार्टी के संजीव कुमार मिश्र, इलाहाबाद निवासी बहुजन मुक्ति पार्टी के अभिमन्यु, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अरुण कुमार गुप्ता, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के मुरारी लाल बिन्द, आल इंडिया पिछड़ा जन समाज पार्टी के विनोद राय, अपना दल के मोहम्मद उस्मान गाजी सहित निर्दल के रूप में राजीव कुमार मिश्र, बच्चन प्रसाद यादव, महेश चन्द्र शर्मा, नागेन्द्र प्रताप, संतोष कुमार, ओम गुरू शरण दास, तथा रविन्द्र कुमार ने नॉमिनेशन दाखिल किया। बुधवार को आठ लोगों ने नॉमिनेशन फॉ‌र्म्स भी लिये।

Posted By: Inextlive