-धोनी की बेटी फेसबुक इंस्टाग्राम यू ट्यूब पर छाई-श्री कृष्ण समारोह में जीवा को बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने का न्योता मिला

RANCHI (29 Oct):इन दिनों इंडियन टीम के मेम्बर महेन्द्र सिंह धोनी की चर्चा किक्रेट से अधिक उनकी बेटी जीवा के कारण हो रही है। जीवा ने मलयालम भाषा में एक मलयाली गाना गया है, जो छह दिनों में ही सोशल मीडिया में छा गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब पर जीवा का वीडियो वायरल हो रहा है। जीवा का गाना इतना पॉपुलर हुआ कि केरल के अलापुज्हा जिले मे स्थित अंबालाप्पुज्हा श्रीकृष्ण मंदिर ने 14 जनवरी को होने वाले कृष्ण समारोह में जीवा को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है।

 

फ्फ् सेकेंड का वीडियो लाखों ने देखा

24 अक्टूबर मंगलवार को यह वीडियो अपलोड किया गया है.  35 सेकेंड के इस वीडियो में जीवा मलयाली गाना गा रही है। चार दिन में ही यह वीडियो सोशल साइट्स पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर एक लाख ख्0 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। यू ट्यूब पर तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो देखा है। और चार हजार से अधिक लोगों ने इसको शेयर किया है।

 

आया शीला ने सिखाया है मलयाली

दो साल आठ महीने की जीवा के लिए मलयाली भाषा में गाना सीखना इतना आसान भी नहीं था। बहुत सारे लोग कमेंट भी लिख रहे हैं कि मलयाली इतनी कठिन भाषा है, तो जीवा ने कैसे सीखा। तो जीवा को यह गाना उसकी आया शीला नानी ने सिखाया है। शिला केरल की रहने वाली है और साक्षी सिंह धोनी के साथ शादी के पहले से रहती हैं। शादी के बाद साक्षी के साथ शीला भी रांची आ गई। जीवा शीला की काफी करीब हैं। शीला ने ही जीवा को यह गाना सिखाया है।

 

 

 

जीवा को केरल से इनविटेशन आया

जीवा के इस वीडियो को देखने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा है। इस वीडियो को देखकर केरल के अलापुज्हा जिला स्थित अंबालाप्पुच्हा श्रीकृष्ण मंदिर ने क्ब् जनवरी को होने वाले कृष्ण समारोह में जीवा को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है। क्ख् दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल के लिए वहां के लोगों ने जीवा को यही गाना गाने के लिए फॉर्मल आमंत्रण दिया है। हालांकि अभी तक उनको धोनी फैमिली की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

 

 

1991 में गाया गया था यह गाना

इस वीडियो में जीवा साल 1991 में आई मलयालम मशहूर फिल्म ‘मोहनलाल’ का एक गाना गाती नजर आई है। यह फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी है और इसमें मोहनलाल और रेवती ने अभिनय किया है। श्रीकृष्ण पर यह गाना फिल्माया गया था।

 

सोशल मीडिया की स्टार बनी जीवा

दो साल आठ महीने की जीवा का जन्म छह फरवरी ख्0क्भ् को हुआ था। उस समय धोनी व‌र्ल्ड कप की प्रैक्टिस कर रहे थे। जीवा की उम्र सिर्फ दो साल आठ महीना है, लेकिन फि र भी वह सोशल मीडिया स्टार हैं। हाल ही में विराट कोहली की ऑल हार्ट एफ सी और अभिषेक बच्चन की ऑल स्टार्स एफ सी के बीच हुए फु टबॉल मैच में जीवा अपने पिता को पानी पिलाने के बाद लाइमलाइट में आ गई थीं। हाल ही में जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से मलयालम फि ल्म अध्व्यथम का एक गाना गाती नजर आई थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी क्यूट स्टार किड्स में शुमार है। धोनी और उनकी पत्‌नी साक्षी सोशल मीडिया पर जीवा की तस्वीर शेयर करते रहते हैं, लेकिन बता दें कि अब तो जीवा का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट बन गया है। धोनी ने जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया है, जीवा के इस अकाउंट में जीवा की कई सारी तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

 

Posted By: Inextlive