भारत सरकार के पोर्टल mygov.in पर बरेली के लिए स्मार्ट सुझाव जुटाने की पहल

डिस्कशन और ब्लॉग से भी बताएं किस रूप में देखना चाहते हैं सपनों का स्मार्ट बरेली

BAREILLY:

स्मार्ट सिटी में जनता की भागीदारी जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार और निकायों ने भी अपनी कोशिशों को स्मार्ट लुक देना शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी चुने गए शहरों को भारत सरकार ने अपने पोर्टल www.mygov.in

पर जगह देकर इनके लिए पब्लिक से स्मार्ट सुझाव मांगे हैं, जिसमें आम जनता से जुड़ने की अपील के साथ ही ब्लॉग, डिस्कशन और निबंध लेखन के जरिए अपने शहर को स्मार्ट बनाने के तरीके पूछे गए हैं। निबंध लेखन के लिए बकायदा इनाम से नवाजे जाने की भी व्यवस्था की गई है। पोर्टल से जुड़ने के लिए इस पर पहले रजिस्ट्रेशन की सामान्य प्रोसेस को पूरा करना है। जिसके बाद आप सीधे पीएम से जुड़कर अपने शहर को स्मार्ट बनाने के टिप्स दे सकेंगे।

मेरे सपनों का शहर बरेली

स्मार्ट सुझाव की लिस्ट में सबसे पहला जरिया निबंध लेखन है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद बरेली शहर पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद टास्क ऑप्शन में जाकर 'मेरे सपनों का शहर बरेली' पर निबंध लिखकर स्मार्ट सिटी के लिए जरूरी सुझाव दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता दो कटेगरी 10 से 17 एजग्रुप और 18 से ज्यादा उम्र में बांटी गई है। 18 साल से ज्यादा वाली कटेगरी में सबसे बेहतर तीन निबंध में फ‌र्स्ट को 25 हजार, सेकेंड को 15 हजार और थर्ड विनर को 10 हजार का प्राइजमनी मिलेगा। वहीं 10-17 एज कटेगरी में फ‌र्स्ट को 5000, सेकेंड को 3000 और थर्ड को 2000 रुपए बतौर प्राइज मनी दिए जाएंगे.

निगम वेबसाइट पर भी लिखें ब्लॉग

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत सरकार के पोर्टल में आदर्श सुझावों की लिस्ट दी गई है। जिस पर रजिस्टर्ड लोग बरेली को बेहतर बनाने के लिए डिस्कशन कर सकेंगे। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा बेहतर सुझाव भारत सरकार और निकायों को मिल सके। वहीं पोर्टल में ब्लॉग लिखने की भी सुविधा है। ब्लॉग के जरिए स्मार्ट बनाने के लिए शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर व तरीका कैसा हो, यह लिखकर बताया जा सकेगा। पोर्टल के ब्लॉग पेज को निगम की वेबसाइट

www.nagarnigamBAREILLY.com पर भी मुहैया कराया गया है। वहीं अन्य सुझावों के लिए लोग निगम की आईडी smartBAREILLYcity@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Posted By: Inextlive