मौसम विभाग के मुताबिक आज बूंदाबांदी के साथ गिरेगा तापमान, दिन में भी होगा सर्दी का एहसास

Meerut। शहर में गुरुवार को सुबह-सवेरे हुई बारिश से जहां ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया, वहीं स्मॉग की हल्की चादर भी आसमान में छाई रही। गुरुवार को धूप न निकलने से दिन में ही लोगों को स्वेटर और जैकेट निकालने पर मजबूर कर दिया। वहीं कुछ लोग बूंदाबांदी के बीच सड़कों पर लोग छाते भी लेकर निकले।

दिन में सर्दी का एहसास

बुधवार तक केवल रात को सर्दी का एहसास लोगों को हो रहा था। मौसम वैज्ञानिक एएन सुभाष ने बताया कि आज भी मौसम गुरुवार जैसा ही रहेगा। हालांकि बूंदाबांदी से स्मॉग की परत छटेगी और रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Posted By: Inextlive