Rahul Gandhi 'Flying Kiss' : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया और संसद में फ्लाइंग किस के इशारे करने के लिए उनको महिला द्वेषी आदमी करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि देश की संसद में ऐसा 'अमर्यादित आचरण' पहले कभी नहीं देखा गया।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Rahul Gandhi 'Flying Kiss' : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा में 'दुर्व्यवहार' का आरोप लगाया। निचले सदन में बुधवार को राहुल गांधी द्वारा मणिपुर हिंसा में सरकार पर 'भारत माता की हत्या' करने का आरोप लगाए जाने के बाद स्मृति ईरानी ने उन्हें आड़े हाथों लिया। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने का पहला मौका दिए गए राहुल गांधी अपने भाषण के तुरंत बाद राजस्थान के लिए रवाना हो गए। हालांकि सांसद स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि जाने से ठीक पहले कांग्रेस नेता ने फ्लाइंग किस दिया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, ''मुझे किसी बात पर आपत्ति है तो वह है कि जिसे मेरे सामने बोलने का मौका दिया गया उसने जाने से पहले अभद्रता की। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही है जो उस संसद में फ्लाइंग किस दे सकता है जिसमें संसद की महिला सदस्य बैठती हैं। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।

#WATCH | BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "He gives a flying kiss. What has happened to Rahul Gandhi? So many women are seated there (in the House). He has no manners. It is very painful..." https://t.co/IudK9YS0zw pic.twitter.com/Ta3xZq7l9P

— ANI (@ANI) August 9, 2023
ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 'महिला द्वेषी' बताते हुए कहा, मुझे दुख है। उन्होंने दुर्व्यवहार किया। केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, उसके प्रतिनिधि हैं। उन्होंने वही प्रसारित किया जो वह और उनकी पार्टी महसूस करती है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। यह अश्लील है।"

औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की योजना
खबरों के मुताबिक, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के नेतृत्व में भाजपा की महिला मंत्री और सांसद औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रही हैं।

Posted By: Shweta Mishra