केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज की हाथरस यात्रा को एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उनका कहना है कि इसमें पीड़ित परिवार के लिए न्याय पाने की कोई मंशा नहीं है।


नई दिल्ली (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, लोग कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानते हैं और यही कारण है कि उन्होंने 2019 के चुनावों में भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। लोग समझते हैं कि उनकी (राहुल और प्रियंका गांधी) हाथरस की यात्रा उनकी राजनीति के लिए है न कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए है। वह यह उनकी राजनीतिक नौटंकी है। राहुल-प्रियंका पीड़ित के परिजनों से मिलने की कोशिश में


कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को हाथरस की यात्रा का फैसला किया था ताकि 19 वर्षीय हाथरस की घटना के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सकें। हालांकि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल गांधी व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महामारी के दौरान सार्वजनिक आंदोलन पर रोक लगाने वाले राज्य कानून को भंग करने के चलते बीच रास्ते में रोक दिया गया था। आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे के पास यूपी पुलिस द्वारा राहुल गांधी की बदसलूकी के जवाब में स्मृति ईरानी ने यह टिप्पणी की है। सामूहित दुष्कर्म पीड़िता की 29 सितंबर को माैत हो गई थी

कथिति सामूहित दुष्कर्म की 19 वर्षीय पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। हाथरस की घटना के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की ठीम गठित की गई है। बता दें कि हाथरस में 14 सितंबर को युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था।

Posted By: Shweta Mishra