छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: नक्सली सर्च अभियान में लगे कोबरा बटालियन के जवान को शनिवार शाम दलमा के जंगल में एक सांप ने काट लिया। घटना के बाद साथ मौजूद जवानों ने तत्परता दिखाई और उसे करीब डेढ़ घंटे के बाद एमजीएम अस्पताल लाया गया। फिलहाल जवान आईसीयू वार्ड में है। जवान का नाम गूनाम बताया जा रहा है।

लौट रहे थे अभियान से

जवान के साथियों ने बताया कि सभी जवान सर्च अभियान में लगे हुए थे। दो टीम में कुल 24 से 25 जवान शामिल थे। अभियान खत्म होते ही दोनों टीमें वापस लौट रही थीं। गुनाम दूसरी टीम में था। वापस लौटने के समय पेड़ पर एक सांप था जो गुनाम की दायें हाथ की कलाई पर लिपट गया और डस लिया। सांप के डसते ही बाकि जवानों ने सांप को पकड़कर मार डाला। सभी दौड़ते हुए पहाड़ से उतरे और गुनाम को वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बटालियन के एसपी अवधेश कुमार धानी को इसकी सूचना दी। अवधेश कुमार ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर जवान का हालचाल लिया। फिलहाल जवान खतरे से बाहर है।

रसल वाइपर प्रजाति का था

जिस सांप ने जवान को डसा था वह रसल वाइपर प्रजाति का है। घटना के बाद जवानों ने सांप को मार दिया और अस्पताल लेकर आ गए। यहां डॉक्टर ने सांप को देखने के बाद उसके रसल वाइपर प्रजाति के होने की पुष्टि की।

Posted By: Inextlive