- पिया के नाम की मेहंदी हाथों को बना रही सुंदर, पार्लर ले रहे गुड लुक्स देने की गारंटी

- महिलाएं पसंद कर रहीं चांदी के करवा, डिजाइनर साड़ी और लहंगों की भी बिक्री खूब

बरेली : फेस्टिवल करवा चौथ का और महिलाएं ब्यूटीफुल न दिखें ये भला हो सकता है। जी हांमार्केट का हाल देखकर साफतौर पर पता चल रहा है कि सुहागनें क्या चाह रही हैं। उन्हें सुंदर और फेस्टिवल को स्पेशल बनाने के लिए बाजार सज गया है। ऐसे में, महिलाएं भी सजना के लिए सजने संवरने में पीछे नहीं रह रही हैं। वह साड़ी, ज्वैलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल से लेकर हर तरह का साजो सामान खरीद रही हैं। डिजाइन और ट्रेंड इसमें चार चांद लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, साड़ी के साथ कौन-सा हेयर स्टाइल या फिर ज्वैलरी के साथ की मैचिंग क्या रहेगी, महिलाएं इन बातों पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

चांदी के दाम में उछाल होने के बावजूद भी सुहागनें करवा चौथ को स्पेशल बनाने के लिए चांदी के करवा खरीद रही हैं। ख्भ्00 से क्ख्,भ्00 रुपए तक के रेट हैं। इसके साथ ही, चांदी के डिजाइनर गहनों की भी काफी डिमांड की जा रही है।

गिफ्ट में डिजाइनर मंगल सूत्र

पत्‍ि‌नयों को गिफ्ट देने के लिए मंगलसूत्र पतियों की पहली पंसद बने हुए हैं। डिजाइन के बीच नाम के पहले अक्षरों वाले मंगलसूत्रों को बुक कराया जा रहा है। बीस हजार से लेकर एक लाख तक के मंगलसूत्र बिक रहे हैं।

मेहंदी की ये डिजाइनें फेमस

मारवाड़ी मेहंदी, मुंबई स्टाइल की मेहंदी ज्यादा पसंद की जा रहीं हैं। इसके अलावा महिलाएं पति का नाम लिखवा रहीं हैं, जो डिजाइन के बीच एक अलग लुक दे रहा है।

वर्जन-

डेढ़ हजार से लेकर साढे़ सात हजार तक करवा चौथ पर स्पेशल पैकेज दे रहे हैं। स्किन में निखार लाने वाले प्रोडक्ट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

शिल्पी सूरी, पार्लर ओनर

करवा चौथ से पहले चांदी के करवा ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। महिलाएं डिजाइनर करवा की भी डिमांड कर रही हैं।

वरुण, सराफा व्यापारी

मंगलसूत्र के लिए ऑर्डर मिल रहे हैं। पत्नियों के गिफ्ट करने के लिए पति अलग-अलग डिजाइन के मंगलसूत्र बनाने के लिए कह रहे हैं।

ओमबाबू, सर्राफा

करवा चौथ को स्पेशल बनाने के लिए इस बार चांदी का करवा खरीदा है। ऐसा इसलिए किया है कि हमेशा यह पल यादगार बना रहे।

रचना

मेहंदी की दुकानों पहले से ही काफी भीड़ रह रही है। इसलिए दो दिन पहले ही मेहंदी लगाने आई हूं। बुकिंग होने के बाद भी काफी समय लगता है।

मंजू

इस बार चांदी की डिजाइनर पायल पसंद की है। मुझे काफी स्पेशल लग रहा है। करवा चौथ का बेसब्री से क्रेज रहता है।

चांदनी

करवा चौथ से पहले महिलाएं मेहंदी लगवाने आ रही हैं। डिजाइनर मेहंदी की डिमांड ज्यादा है। पति का नाम लिखवाना उन्हें काफी स्पेशल लग रहा है।

बबूल

एचडी मेकअप बनाएगा ब्यूटीफुल

पार्लर में मेहंदी और मेकअप की एक हफ्ते पहले से ही बुकिंग चल रही है। महिलाएं एचडी मेकअप करा रहीं हैं। इसके लिए 1500 से 7500 रुपए तक के पैकेज हैं। नेल एक्सटेंशन के लिए भी बुकिंग हो रही है। हाइटेक एयर ब्रश मेकअप की भी खूब डिमांड है। महिलाओं को खास लुक देने के लिए स्पेशल पैकेज दिए जा रहे हैं, जिसमें मेकअप, हेयर स्टाइल और ड्रेपिंग शामिल है।

इनसे दमकेगी स्किन

- उफ तेरी अदा लुक - माही वे लुक

- मेहंदी लगाकर रखना लुक्स - ब्राइड नंबर वन लुक

- दीवानी मस्तानी लुक

- दिलवाली दूल्हा ले जाएगी लुक

- हे सोना लुक

- वखरा स्वैग लुक

- पिया के नाम की मेहंदी हाथों को बना रही सुंदर, पार्लर ले रहे गुड लुक्स देने की गारंटी

- महिलाएं पसंद कर रहीं चांदी के करवा, डिजाइनर साड़ी और लहंगों की भी बिक्री खूब

बरेली : फेस्टिवल करवा चौथ का और महिलाएं ब्यूटीफुल न दिखें ये भला हो सकता है। जी हांमार्केट का हाल देखकर साफतौर पर पता चल रहा है कि सुहागनें क्या चाह रही हैं। उन्हें सुंदर और फेस्टिवल को स्पेशल बनाने के लिए बाजार सज गया है। ऐसे में, महिलाएं भी सजना के लिए सजने संवरने में पीछे नहीं रह रही हैं। वह साड़ी, ज्वैलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल से लेकर हर तरह का साजो सामान खरीद रही हैं। डिजाइन और ट्रेंड इसमें चार चांद लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, साड़ी के साथ कौन-सा हेयर स्टाइल या फिर ज्वैलरी के साथ की मैचिंग क्या रहेगी, महिलाएं इन बातों पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

एचडी मेकअप बनाएगा ब्यूटीफुल

पार्लर में मेहंदी और मेकअप की एक हफ्ते पहले से ही बुकिंग चल रही है। महिलाएं एचडी मेकअप करा रहीं हैं। इसके लिए क्भ्00 से 7भ्00 रुपए तक के पैकेज हैं। नेल एक्सटेंशन के लिए भी बुकिंग हो रही है। हाइटेक एयर ब्रश मेकअप की भी खूब डिमांड है। महिलाओं को खास लुक देने के लिए स्पेशल पैकेज दिए जा रहे हैं, जिसमें मेकअप, हेयर स्टाइल और ड्रेपिंग शामिल है।

इनसे दमकेगी स्किन

- उफ तेरी अदा लुक - माही वे लुक

- मेहंदी लगाकर रखना लुक्स - ब्राइड नंबर वन लुक

- दीवानी मस्तानी लुक

- दिलवाली दूल्हा ले जाएगी लुक

- हे सोना लुक

- वखरा स्वैग लुक

((क्भ्00 से लेकर 7भ्00 तक का है पैकेज)

चांदी के आगे फीका पड़ा सोना

Posted By: Inextlive