Surya Grahan 2019: वर्ष 2019 का अंतिम कंकर्णाकृति सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 बृहस्पतिवार को होगा।


Surya Grahan 2019: 25 दिसंबर 2019, बुधवार को रात्रि 8:17 बजे से ग्रहण का सूतक लगेगा, 26 दिसंबर 2019, पौष कृष्ण अमावस्या गुरुवार में भारतीय समयानुसार कंकर्णा कृति(पूर्णग्रास) सूर्य ग्रहण का स्पर्श प्रातः 8:17 बजे, कंकर्णाकृति प्रारम्भ 9:06 बजे मध्य 10:48 बजे समाप्त अपराह्न 12:29 तथा मोक्ष 12:36 बजे होगा। ग्रहण के सूतक के उपरांत मूर्ति स्पर्श, हास्य विनोद आदि से बचना चाहिए।सूतक का समयपर्व काल 4 घंटे 19 मिनट होगा (ग्रहण ग्रसमान 0.970, कंकर्णाकृति अवधि 3 घंटा 34 मिनट। सूतक:- दिनाँक 25 दिसंबर 2019, बुधवार रात्रि 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।क्‍या न करेंसुतक काल में बाल,वृद्ध, रोगी, असक्तजनों को छोड़कर अन्य किसी को भोजन शयन आदि नहीं करना चाहिए।दानसौर पुराण के अनुसार संसार में जितने भी दान दिए जाते हैं, उन सबका फल प्राणी को चंद्र-सूर्य ग्रहण में दान करने से प्राप्त होता है।ग्रहण का राशिफल


यह ग्रहण मूल नक्षत्र, धनु राशि में हो रहा है, अतः इस राशि नक्षत्र में जन्में जातकों को यह त्रस्त करेगा। मेष राशि से मीन राशि तक बारह राशियों के लिए ग्रहण राशिफल:-ग्रहण फलमेष राशि:- कष्ट,मान नाश।वृष राशि:-धन लाभ परंतु मृत्यु तुल्य कष्ट।मिथुन राशि:- धन हानि।कर्क राशि:- स्वास्थ्य हानि।सिंह राशि:-शरीर पीड़ा,चिंता।कन्या राशि:- धन लाभ, व्यथा

तुला राशि:-धन सिद्धि, श्री।वृश्चिक राशि:- मान भंग, क्षतिधनु राशि:- रोग,घात।मकर राशि:- परिवार चिंता,हानि।कुम्भ राशि:-सुख,लाभ मीन राशि:- मानसिक कष्ट,सुख।सावधानियां:-&जिन विदूषी महिलाओं के गर्भ में शिशु पल रहे हों,उन्हें तेज धारदार चाकू,छुरी आदि से फल,सब्जी आदि नहीं काटने चाहिये। साड़ी के पल्लू को गेरू से रंगकर बैठने से गर्भस्थ शिशु ग्रहण के दूषित प्रभाव से सुरक्षित रहता है। मकर राशि उत्तराषाढ़ा अभिजित श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए।ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा

Posted By: Vandana Sharma