RANCHI: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र जगुआर कैंप में एक जवान की मौत हो गयी। टेंडरग्राम स्थित जगुआर कैंप के तालाब में डूबने से सोमवार की सुबह झारखंड जगुआर के एक जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान पंकज ठाकुर के रूप में हुई है जो 2017 बैच के थे। जवान चतरा के पथरगढ़ा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, जगुआर कैंप के तालाब में जवान सोमवार की सुबह अपने कपड़ा और मोबाइल को तालाब के किनारे रख कर तालाब में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि जवान तालाब के गहरे पानी में दलदल फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कांके थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। मृतक जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Posted By: Inextlive