आसाराम के आश्रम पर एक बार फ‍िर लोगों ने धावा बोला है। जानकारी के अनुसार अब नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू के शाहजहांपुर स्थित आश्रम में लोगों ने जबरदस्‍त तरीके से तोड़फोड़ की। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थित को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया।

इनको लिया था हिरासत में
गौरतलब है कि आसाराम प्रकरण के गवाह कृपाल सिंह की हाल में हत्या कर दी गई है। इस पूरे मामले के मुख्य अभियुक्त नारायण पांडेय की गिरफ्तारी के बाद हुई इस घटना में पुलिस ने रुद्रपुर गांव के निवासी परमेश्वर दयाल, मोहन तथा महेंद्र नामक के युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि इन सबको संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दी जानकारी
रविवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.के.एस. राठौर ने बताया कि शाहजहांपुर शहर से सटे रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रद्रपुर गांव में स्थित आसाराम के आश्रम में शनिवार शाम को कुछ लोग ताला तोड़कर जबरन घुस गए। उन्होंने यहां जमकर तोड़फोड़ की और खूब बवाल काटा। इसके आगे उन्होंने बताया कि यहां लोगों ने आसाराम के मंदिर को भी तोड़ दिया है। इतना ही नहीं आश्रम में रखी साहित्य सामग्रियों को भी आग लगा दी है। कुल मिलाकर लोगों ने यहां आश्रम को मजकर नुकसान पहुंचाया है।
पुराने पन्नों पर एक नजर
बताते चलें कि आसाराम को 16 साल की एक छात्रा के यौन शोषण के आरोप में 2013 सितंबर में जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में ही हैं। इस मामले के मुख्य गवाह रहे कृपाल सिंह को बीती 10 जुलाई को गोली मार दी गई। अस्पताल पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इससे भी आसाराम प्रकरण में अब तक कुल 9 गवाहों पर हमला हो चुका है। इनमें से 3 दुनिया को अलविदा कह गए। बाकियों की जान पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है।

Hindi News from India News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma