-वाया शामली जाएगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अंबाला पैसेंजर

-नागल-टपरी व दौराला-सकौती के बीच पुल पर होगा काम

Meerut : नागल-टपरी व दौराला-सकौती के बीच पुल पर काम होने के चलते शनिवार व रविवार को कई ट्रेनें रद रहेंगी। जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। दो दिन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस वाया शामली चलेगी तो वहीं मेरठ-सिटी-अंबाला पैसेंजर रद रहेगी।

टांडा के पुल पर हो रहा है काम

नागल व टपरी के बीच पुल संख्या ख्09 के शैडो ब्लॉक व दौराला-सकौती टांडा के बीच पुल संख्या क्ख्8 को बदलने के लिए शनिवार रात 9.भ्0 से रविवार तड़के फ्.भ्0 बजे तक छह घंटों का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिसमें टांडा के बीच पुल पर काम होगा। वहीं रात क्क् से सुबह भ् बजे तक के ब्लॉक के दौरान टपरी स्थित पुल पर शैडो हट को हटाया जाएगा। ऐसे में शनिवार व रविवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (क्8ख्फ्7 व क्8ख्फ्8), नई दिल्ली देहरादून एसी एक्सप्रेस (क्ख्ख्0भ् व क्ख्ख्0म्) व आनंद विहार ऊधमपुर (0ब्0भ्क्) मेरठ से रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें वाया शामली संचालित होंगी। जबकि मेरठ सिटी-अंबाला छावनी पैसेंजर (भ्ब्भ्ब्क् व भ्ब्भ्ब्ख्) रद्द रहेगी। इनके अलावा दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (भ्ब्ब्7फ्) मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन मेरठ सिटी से सहारनपुर के बीच रद्द कर दी गयी है। साथ ही रविवार को सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर (7ब्00ख्) सुबह ब्.भ्0 बजे सहारनपुर से आएगी। वहीं सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (भ्ब्भ्ख्ख्) ट्रेन सुबह सहारनपुर से भ्.0भ् बजे प्रस्थान करेगी।

Posted By: Inextlive