द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए देश के अलग-अलग इलाकों में जश्न मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग उनकी जीत की कामना कर रहें है और उनकी जीत के जश्न की तैयारी करते हुए नजर आ रहें है। देखिए हमारे साथ ये तस्वीरें।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आज देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। सुबह 11 बजे से संसद भवन में मतगणना चालू है। ऐसे में देश के अलग-अलग इलाकों में लोग एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है तो कहीं लोग जश्न मनाते हुए देखें जा रहें है। देखिए हमारे साथ देश के अलग-अलग इलाकों की ये तस्वीरें।पटना में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले जश्न मनाना शुरु कर दिया। यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खूब पटाके फोड़े और एक दूसके को रंग लगाया।अमृतसर में चित्रकार जगजोत सिंग रूबल ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की खूबसूरत पेटिंग बनाकर मुर्मू की जीत की कामना की।
मुंबई के स्कूली बच्चों ने भी द्रोपदी मुर्मू की पेंटिंग बनाकर उनकी जीत के लिए प्रार्थना की। बच्चों ने पहले ही मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाई दे दी। प्रयागराज में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतगणना के दौरान मुर्मू की बढ़त का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनायी।

Posted By: Kanpur Desk