-चौरीचौरा की घटना

-खेत में सिंचाई कर रहा था वेद प्रकाश

-बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

GORAKHPUR: चौरीचौरा एरिया के चौरा के रहने वाले रिटायर्ड फौजी के बेटे वेद प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर मौके से फरार हो गए। बदमाश हेलमेट पहने थे। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गांव वाले ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालात चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

चौरी गांव के रहने वाले श्रीराम यादव का बेटा वेद प्रकाश अपने खेत में बुधवार को गेहूं की सिंचाई कर रहा था। शाम करीब 7 बजे लाल रंग पल्सर पर सवार दो युवक पहुंचे जो हेलमेट पहने थे। वेद प्रकाश को आवाज दिया और जैसे ही वह मुड़ा उस पर गोली चला दी। गोली वेद प्रकाश के पेट में जा लगी। घायल वेद प्रकाश घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। गोली की आवाज पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दौरान चौरीचौरा थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

Posted By: Inextlive