सोना मोहापात्रा का नया म्युजिक वीडियो रिलीज होने जा रहा है। ये वीडियो असित कुमार पटनायक की पेंटिंग से प्रेरित है। पेंटिंग में एक लाल बाल वाली महिला है और इसलिए म्युजिक वीडियो में सोना के बाल भी लाल रंग के होंगे।

मुबंई (आईएएनएस)। सिंगर सोना मोहापात्रा का एक नया म्युजिक वीडियो रिलीज होने जा रहा है जो असित कुमार पटनायक की पेंटिंग पर आधारित है। इस वीडियो में सोना के बाल लाल रंग के दिख रहे हैं जैसे कि पटनायक की पेंटिंग में इस्तेमाल किए कलर्स। पटनायक ने अपनी पेंटिंग में महिलाओं की उन फीलिंग्स के बारे में बताया जो पुरुषों के दुनिया में कहीं एग्जिस्ट नहीं करती। पटनायक की पेंटिंग्स में कम कपड़े पहने हुए एक पुरुष और एक लाल रंगों वाली महिला नजर आ रही है।

पेटिंग्स से प्रेरित होकर बनाया साॅन्ग

इस म्युजिक वीडियो का काॅन्सेप्ट खुद सोना ने ही क्रीएट किया है। करीब एक साल पहले वो पटनायक से मिली थीं वो भी अपने दिल्ली वाले स्टूडियो में। उस वक्त वहां एक काॅन्सर्ट के सिलसिले में गई थीं। सोना उनकी पेंटिंंग्स की बड़ी फैन हैं वो भी करीब 10 साल से। सोना ने पेंटर के लाल बाली महिला से रिलेट किया। उनकी पेंटिंग्स को देख कर सोना के मन को शांति मिलती है। वो काफी समय से एक आर्ट व म्युजिक कोलेबोरेशन करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ये म्युजिक वीडियो बनाया।

नित खैर मंगदा भी उनकी पेटिंग से प्रेरित था

सोना बताती हैं, 'बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें पेंटिंग करना बहुत पसंद रहा है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि मेरा ये म्युजिक वीडियो तब रिलीज हो रहा है जब देश व दुनिया में महामारी चल रही है। मुझे एक अनयुजुअल म्युजिक करना और एक फ्रेश कनटेंट करना था। नित खैर मंगदा जैसे गानों में एक रुहानी एनर्जी सा महसूस होता है। ये भी पटनायक की पेंटिंग से ही प्रेरित है।मुझे उम्मीद है कि मेरा ये म्युजिक वीडियो लोगों को इस परेशानी के समय में बेहतर महसूस कराएगा।'

Posted By: Vandana Sharma