सोनाक्षी सिन्‍हा की एक्‍शन मूवी अकीरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में सोनाक्षी सिंन्‍हा धमाकेदार स्‍टंट करती हुई दिखाई देंगी। एक छोटे से शहर से पढ़ाई के लिए मुंबई पहुंची एक लड़की 'सोनाक्षी' जो अपने अधिकारों के लिए कॉलेज के गुंडों से लेकर भ्रष्‍ट पुलिसमैन तक सभी से लड़ती है। यही इस मूवी की कहानी है। यह फिल्म 2011 में आई तमिल फिल्म ‘मौनगुरु’ का हिंदी रीमेक है। आइए देखें सोनाक्षी की इस पावर पैक्‍ड फाइटिंग मूवी की कुछ अनदेखी तस्‍वीरें और जाने फिल्‍म से जुड़े कुछ शानदार फैक्‍ट्स।


मुंबई में सबसे पहले सोनाक्षी की भिड़ंत होती है कॉलेज के गुंडों से जो उसे अपने हिसाब से चलाने के लिए उस पर दबाव डालते हैं।


फेमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन भी फिल्म में हैं वो भी एक पुलिस अधिकारी के रोल में जाने अंजाने सोनाक्षी की मदद करके उसे पुलिस के चंगुल से छुड़ाती है।

 

 

अकीरा 2 सितम्बर को रिलीज होगी। देखे इस मूवी का दमदार एक्शन से भ्ारपूर ट्रेलर।

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra