बॉलीवुड की छम्‍मकछल्‍लो गर्ल इन दिनो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जनाब हम बात कर रहे हैं सोनाक्षी अगले साल फरवरी तक अपने ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह से सगाई कर सकती हैं।

पीआर कंपनी चलाते हैं सोनाक्षी के ब्वायफ्रेंड
बंटी सजदेह एक पीआर कंपनी के मालिक है। वो बॉलीवुड और क्रिकेटर्स के पीआर को हेंडल करते हैं। बंटी की सोनाक्षी से मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। जिसके बाद सोनक्षी बंटी के करीब आ गई। दोनो पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बंटी की कुछ साल पहले उन्हीं की कंपनी में काम करने वाली एक कर्मचारी अंबिका चौहान से शादी हुई थी। शादी के चार सालों बाद ही दोनो एक दूसरे से अलग हो गए। बंटी का नाम दिया मिर्जा से लेकर नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन के साथ जुड़ चुका है।
चार सालों से बंटी को डेट कर रहीं हैं सोना
कई बार बंटी को सोनाक्षी की फैमिली के साथ देखा गया है। बंटी और सोनाक्षी के रिलेशनशिप से सोना की फैमिली खुश नहीं है। दोनों को कई बार हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है। सोनाक्षी से जब एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा आपको मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या। नहीं ना। फिर क्या इससे आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया। सोनाक्षी और बंटी की डेटिंग की खबरें 2012 से आनी शुरू हुई थी। बंटी सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra