सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर की लेटेस्‍ट मूवी 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की कहानी दर्शकों को भले ही खास पसंद न आई हो लेकिन रियल लाइफ में उनकी मिस्‍ट्री गर्ल की कहानी आपको जरूर पसंद आ सकती है।

कानपुर। 'भावेश जोशी सुपरहीरो' मूवी से बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने की कोशिश कर रहे है बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने अभी अभी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। खास बात यह थी कि उस वक्त उनके साथ थी एक मिस्ट्री गर्ल, जिसे अब तक आप ही नहीं बल्कि हमनें भी कभी नहीं देखा।

हर्षवर्धन कपूर इस मिस्ट्री गर्ल के साथ शायद यहां डिनर करने आए थे। जैसे ही इन दोनों ने कैमरों की चमक देखी, तो पहले तो ये दोनों अलग अलग होकर एक दूसरे से अंजान बनने की कोशिश करने लगे।

 

पर कुछ ही सेकेंड में हर्षवर्धन कपूर को समझ आ गया कि मीडिया से बचना मुश्किल ही नहीं शायद नामुमकिन है, तभी तो शायद उन्होंने अपनी दोस्त से कहा, अब अंजान बनने का कोई फायदा नहीं है।

 

इसके बाद इन दोनों ने बिना झिझक के लंबी सी स्माइल के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। हर्षवर्धन और उनकी फ्रेंड दोनों ही ब्लैक ड्रेस में बहुत कमाल के दिख रहे थे। हर्षवर्धन तो ऊपर से नीचे तक ब्लैक कैजुअल ड्रेस में थे, जबकि उनकी दोस्त ने ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम पहन रखा था।

 

फिर अचानक हर्षवर्धन ने अपनी दोस्त के साथ धीमी आवाज में कुछ बातें करना शुरु कर दिया।

 

इसके बाद उनकी फीमेल फ्रेंड शायद हमसे कहना चाह रही थीं, कि अब तो हमें अकेला छोड़ दो।

 

लेकिन हम फोटोग्राफर भी कहां टलने वाले थे, तो फिर इन दोनों ने दूसरी ओर मुंह घुमाकर बतियाना शुरु कर दिया। दोनों कुछ देर तक वैसे ही खड़े रहे, इस उम्मीद में कि शायद अब मीडिया पर्सन चले जाएं।

 

खैर कुछ देर बाद हर्षवर्धन और उनकी दोस्त वहां से चलने के लिए कार की ओर बढ़े।

 

इसके बाद हर्षवर्धन ने बकायदा अपनी फ्रेंड को कार में बैठने तक एस्कॉर्ट किया।

 

फाइनली बिना कोई स्माइल दिए हर्षवर्धन कार में बैठे और उस मिस्ट्री गर्ल के साथ वहां से चले गए। ये मिस्ट्री गर्ल कौन थी? अगर हमसे पहले आपको पता चले, तो हमें भी बता दीजिएगा।

Posted By: Chandramohan Mishra