बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। सोनम ने यह जानकारी इंस्टाग्राम में बेबी बंप की फोटो पोस्ट कर के अपने फैंस को दी। साथ ही लिखा कि वह बच्चे के स्वागत के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

मुंबई(पीटीआई)। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर के यह अनाउंस किया की वह अपने बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। 36 वर्षीय एक्ट्रेस इस साल के अंत में अपने पहले बच्‍चे को जन्‍म देगीं। 'नीरजा', 'रांझणा' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने आनंद के साथ इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की कई तस्वीरें पोस्ट कर के यह जानकारी दी।
बेबी बंप दिखाते हुए की कई तस्वीरें पोस्ट
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम में अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने बेबी बंप दिखाते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की। सोनम ने ब्‍लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें सोनम बहुत खूबसूरत लग रहीं थी। साथ ही सोनम अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्‍साइटेड है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा फोटो में बेहद खुश नजर आ रहें हैं।

View this post on Instagram A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


2019 की कॉमेडी द जोया फैक्टर में किया था काम
सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी। सोनम ने आखिरी बार 2019 की कॉमेडी "द जोया फैक्टर" में काम किया था, जिसमें को एक्टर दिलकर सलमान थे। साथ ही सोनम अब अगली बार फिल्म निर्माता सुजॉय घोष कि थ्रिलर "ब्लाइंड" में दिखाई देंगी।

Posted By: Kanpur Desk