बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज 36वां बर्थडे है। बेटी को बर्थडे विश करते हुए एक्टर अनिल कपूर ने सोनम की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में नन्हीं सोनम बेहद क्यूट लग रही हैं।

मुंबई (मिडडे)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बुधवार को अपनी बेटी सोनम कपूर के 36 वें जन्मदिन पर उनके बचपन की अनमोल तस्वीरें शेयर कर बधाई दी। 'मिस्टर इंडिया' स्टार ने इंस्टाग्राम पर सोनम के बचपन की तस्वीरें अपने पारिवारिक एल्बम से साझा कीं। पहले स्नैप में एक युवा अनिल कपूर नन्हीं सोनम को हाथों में पकड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम काफी गोल-मटोल और क्यूट लग रही हैं। आखिरी तस्वीर सोनम के जन्मदिन के जश्न की एक झलक देती है जब वह छोटी बच्ची थी।

अनिल कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें
सोनम को संबोधित करते हुए अनिल ने उनके लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा नोट लिखा। वह लिखते हैं, "उस लड़की के लिए जो अपने सपनों का पीछा करती है और अपने दिल का अनुसरण करती है... @sonamkapoor, आपको हर दिन बढ़ते हुए देखना एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं निश्चित रूप से सबसे अच्छे बच्चों के साथ भाग्यशाली हूं।'

View this post on Instagram A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

आने लगे कमेंट्स
जैसे ही इसे फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया, सेलिब्रिटी फॉलोअर्स और फैन्स ने इस पर प्यार भरे कमेंट देना शुरु कर दिया। सोनम ने अपने डैड को जवाब देते हुए कहा, "लव यू सो मच डैडी। किसी और चीज से ज्यादा आपकी याद आती है।" सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी लिखा, "बिल्कुल सही कहा @anilkapoor" सोनम कपूर को भी ऑनलाइन ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की बधाई दी गई।

सोनम की अपकमिंग फिल्म
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम अगली बार 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग 28 दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो में शुरू हुई थी। यह 2011 में रिलीज हुई इसी नाम की कोरियाई क्राइम-थ्रिलर की बॉलीवुड रीमेक है, जिसका निर्देशन अहन संग-हून ने किया है। बॉलीवुड में इसे शोम मखीजा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और सुजॉय घोष, अविषेक घोष, मनीषा डब्ल्यू, प्रिंस नाहर, सचिन नाहर और ह्यूनवू थॉमस किम द्वारा निर्मित है। 'ब्लाइंड' 2021 में रिलीज होने वाली है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari