कोरोना महामारी के बीच लंदन रवाना हुईं सोनम कपूर, शेयर की तस्वीर
मुंबई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा इस समय लंदन में हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें वह मास्क पहने फ्लाइट में बैठी दिख रही हैं। साथ में उनके पति आनंद आहूजा हैं, जो सोनम के बगल में बैठे हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने फ्लाइट की खिड़की से बाहर का खूबसूरत सीन शूट किया और उसे इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'लंदन मैं वापस आ गई हूं। ये कितना सुंदर है।'
View this post on Instagram A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on Jul 4, 2020 at 10:43pm PDT
लाॅकडाउन के दौरान तीन महीने रहीं दिल्ली में
बताते चलें सोनम ने भारत में लाॅकडाउन के दौरान तीन महीने दिल्ली में बिताए थे। सोनम का ससुराल दिल्ली में है और वह अपने पति के साथ यहीं पर रह रही थीं। इसके बाद वह 9 जून को अपने जन्मदिन से पहले अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मुंबई चली गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार "द जोया फैक्टर" में देखा गया था।
किताबी कीड़ा हैं सोनम
अभिनेत्री सोनम कपूर को हमेशा से किताबें पढ़ने का शौक रहा है। बुक्स के प्रति वह अपने प्यार को बहुत बार सबके सामने ला चुकी हैं। पिछले महीने सोनम ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दिखाया गया है कि वह तब भी एक 'किताबी कीड़ा' थी क्योंकि उनके हाथ में तब भी बुक हुआ करती थी और आज भी वह पढ़ने की बहुत शौकीन हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें पुराने दिनों के बारे में याद किया गया जिसमें बुक्स के लिए उनका प्यार देखा जा सकता है। तस्वीर में, एक छोटी सोनम बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही है, उसके हाथ में एक किताब है और कैमरे की तरफ मुस्कुराकर देख रही हैं। कैप्शन में, उन्होंने लिखा: "तब से कुछ भी नहीं बदला है, एक किताबी कीड़ा हमेशा किताबी कीड़ा रहता है।"