बॉलीवुड फैशन डीवा सोनम कपूर हॉलीवुड एक्‍ट्रेस किम कार्दशियन के नक्‍शे कदमों पर चल रही हैं। इसलिए सोनम ने किम की तरह अपनी खुद की ऐप लॉन्‍च कर दी है और ऐसा कर के वह यह करने वाली बॉलीवुड की पहली ऐक्‍ट्रस बन गई है। सोनम बखूबी जानाती है कि जो आज वो है उस ब्रांड को वो कैसे संभाला जाए।


मुंबई में लॉन्च हुई सोनम कपूर की ऐपमुंबई में ऐप लॉन्च के मौके पर सोनम ने कहा यहां आप को ओरिजनल कंटेंट मिलेगा। हमारी एक टीम एक और प्लेटफार्म पर काम कर रही है जहां मेरी सिस्टर और बॉलीवुड फ्रेंड्स कुछ भी और कैसी भी बात कर सकते हैं। यह बिलकुल के एक टॉक शो की तरह होगा जिसमें 3 मिनट के वीडियो भी होंगे। किताबों से लेकर पिक्चरों तक मैं हर वो बात करुंगी जो मैं पढ़ती और देखती हूं। यहां सोनम के हर मूव की मिलेगी खबर
सभी जानना चाहते हैं कि सोनम ने क्या पहना है। उनका मेकअप कैसा है। उनकी इस ऐप में उनके मेकअप आर्टिस्ट उनकी फैशन स्टाइलिस्ट और न्यूट्रीशियन ने भी योगदान दिया है। सोनम को काम करना और अपने काम में खोये रहना बहुत पसंद है। ऐप का माई लाइफ फीचर उनकी जिंदगी से जुड़ी हर चीज उनके फैंस तक पहुंचाएगा। सोनम उनकी बहन उनकी सहेलियां उनकी फैमली सभी इसमें शामिल होंगे। कुछ दिन पहले सोनम ने एक ऑनलाइन टीजर पोस्ट किया है जो उनके आने वाले सरप्राइज की पहली झलक है।

Posted By: Prabha Punj Mishra