आमतौर पर भारतीय महिलाएं शादी के बाद अपने पति का सरनेम या मिडिल नेम अपने नाम में जोड़ लेती हैं। भारत में यह आम बात है लेकिन हाल ही में एक नए सेलिब्रिटी हसबैंड ने अपने नाम में अपनी पत्नी का नाम जोड़कर महिलाओं के प्रति जज्‍बा ही नहीं दिखाया बल्कि यह साबित कर दिया कि पति हो हो तो ऐसा।

सोनम कपूर से एक कदम आगे निकल गए आनंद आहूजा

बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर की शादी इसी महीने की 8 तारीख को हुई थी। शादी के फौरन बाद सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम सोनम कपूर से बदलकर सोनम के आहूजा कर लिया। यहां तक तो सब कुछ नॉर्मल था। पर अब जो हुआ है उसे जानकर लोग चौंक भी रहे हैं और सोनम कपूर को मिले ऐसे पति को लेकर उनकी किस्मत से शायद जल भी रहे हैं। दरअसल सोनम कपूर के हस्बैंड आनंद आहूजा ने अभी अभी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदल लिया है। नाम में किया गया उनका यह बदलाव वाकई बहुत ही अनोखा और दिल छू लेने वाला है, क्योंकि उन्होंने अपना नाम आनंद एस आहूजा कर लिया है। अब क्या यह बताने की जरूरत है कि उनके नाम में मौजूद यह नया S सोनम की ही निशानी है।


आनंद का फेमिनिस्ट नेचर पहले से ही है जगजाहिर

वैसे आनंद आहूजा के फेमिनिस्ट नेचर को जानने के बाद आपको उनके इस अंदाज पर जरा भी आश्चर्य नहीं होगा। आनंद अपनी शादी से बहुत पहले से ही अपने फेमिनिस्ट आइडियाज और नेचर पूरी शिद्दत के साथ शेयर करते रहे हैं। सोनम के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी उन्होंने कई मौकों पर जाहिर किया कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत और सम्मान करते हैं। साथ ही उन्हें बराबरी का पूरा दर्जा देते हैं। शायद तभी तो आनंद ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर वो कर दिखाया है, जो कोई भी दूसरा भारतीय पति शायद सोचेगा भी नहीं। तभी तो हमारा दिल कहता है कि कपल हो तो ऐसा


पत्नी बनकर हिमेश रेशमिया की जिंदगी बदलने वाली कौन हैं ये सोनिया कपूर!


यह भी पढ़ें:

इस इंसान के खून ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान, वजह सुनकर दिल हो जाएगा कुर्बान!

Twilight एक्ट्रेस क्रिस्टीन स्टीवर्ट ने हाई हील उतारकर कांस के रेड कारपेट किया वॉक, वजह कर देगी हैरान

Posted By: Chandramohan Mishra