लगता है कि आने वाला साल 2017 बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर के लिए कई बदलाव लेकर आएगा। चर्चा है कि सोनम अगले साल अपने बिजनेसमैन ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर सोनम ने कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है लेकिन अब आप जरूरी सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन खुशनसीब है। जिसका हाथ सोनम कपूर थामने वाली हैं...

अक्सर चर्चा में
जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ अक्सर चर्चा में रहती है। दिल्ली निवासी आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। आनंद ने व्हार्टन बिज़नेस स्कूल (यूएस) से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आज आनंद आहूजा बड़े बिजनैसमैनों की लिस्ट में शामिल हैं। ये दोनों अक्सर ही एक साथ देखे जाते हैं।


शादी रचा लेंगे

आनंद और सोनम साल 2017 के आखिरी में शादी रचा लेंगे। हालांकि इस संबंध में आनंद आहूजा और सोनम कपूर ने अभी तक कोई बड़ा बयान नही दिया है। ये दोनों लगातार 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं शादी की खबरों को एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि वह इस मामले में कोई बयान नहीं देना चाहती हैं। इसके अलावा वह कब शादी कर रही हैं। किसके साथ कर रही हैं। यह उनका पर्सनल मामला है।
यह भी पढ़ें : 2016 में प्रियंका की यह 16 तस्वीरें आप बार-बार देखना चाहेंगे

यह भी पढ़ें : सोनम कपूर ही नहीं ये अभिनेत्रियां भी हुईं छेड़छाड़ का शिकार

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra