Sonam Kapoor's Valentine's Day 2020: शेयर की पति के साथ एफिल टॉवर के नजदीक लिप लॉक की तस्वीर
कानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने शुक्रवार को वैलेंटाइंस डे के मौके पर अपने पति आनंद आहुजा को वैलेंटाइंस डे विश करने के लिए साल 2016 की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जो चर्चा का विषय बन गई है।
सोनम ने लिखा आई लव यू फॉरएवर माई वैलेंटाइनतस्वीर में सोनम कपूर व आनंद आहुजा पेरिस में एफिल टॉवर के नजदीक एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा है कि 'जुलाई 2016 में हम पहली बार साथ पेरिस गए थे, हमें एफिल टॉवर की एक cheesy तस्वीर लेनी थी! आई लव यू फॉरएवर माई वैलेंटाइन। अपनी भावनाओं के साथ इतना विचारशील व सह्दय होने के लिए धन्यवाद, मैं कभी भी इतना खुश नहीं हुई माई लव।'View this post on Instagramमशहूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर जो खुद भी जानी मानी अभिनेत्री हैं ने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहुजा के साथ शादी की थी। मौसम में शाहिद कपूर के अपोजिट अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनम ने रांझणा, नीरजा से लेकर वीरे दे वेडिंग समेत कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है।