फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर और करीना कपूर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इन दिनों करीना कपूर और सोनम कपूर फिल्म के एक नए गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें की गाने को कोरियोग्राफर फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। फिल्म वीरे दी वेडिंग के इस नए गाने को बादशाह रैप कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी सोनम और करीना काफी जलवे बिखेर रहीं हैं। देखिये फिल्म वीरे दी वेडिंग के सेट से सोनम कपूर की हॉट तस्वीरें...


शूट हो रहा है फिल्म का प्रमोशनल सॉगदरअसल फिल्म वीरे दी वेडिंग का ये जो नया गाना शूट हो रहा है ये फिल्म में नहीं होगा। ये सिर्फ फिल्म के प्रमोशनल सॉग के तौर पर शूट किया जा रहा है। फिल्म में स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और करीना कपूर जैसी ब्यूटीज नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म का ये प्रमोशनल सॉग बादशाह रैप करेंगे। इससे पहले भी फिल्म के कई गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इस गाने में सबसे खास बात ये हैं कि इसे फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। फिल्म में करीना कपूर और सोनम कपूर एक साथ नजर आएंगी। करीना कपूर के लिए बेहद खास फिल्म
फिल्म वीरे दी वेडिंग करीना कपूर के लिए बेहद खास है। इसकी सबसे बडी़ वजह है कि करीना कपूर जबसे मां बनी हैं तबसे ये उनकी पहली फिल्म है। आखिरी बार करीना कपूर अर्जुन कपूर के साथ फिल्म की एंड का में नजर आई थीं। करीना के लिए फिल्म की शूटिंग भी काफी यादगार रहेगी। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान हर वक्त नन्हें तैमूर अपनी मां पर नजर बनाए रखे थे। करीना फिल्म की शूटिंग में तैमूर को भी लेकर जाती थीं। बस अब देखना है करीना कपूर ने इस फिल्म के साथ कमबैक करने का सही निर्णय लिया है की नहीं। फिल्म वीरे दी वेडिंग के बारे मेंफिल्म वीरे दी वेडिंग के बारे में बात करें तो फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते 19 अप्रैल को लॉन्च करने की तैयारी है। फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा बेस्ड स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन शशांक घोश और एकता कपूर ने मिल कर किया है। बता दें कि सोनम की शादी की खबरें भी इन दिनों काफी जोरों पर हैं। सोनम फिल्म की रिलीज से पहले ही अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड की दुल्हनिया बन जाएंगी। बता दें कि सोनम की शादी 11 मई को होगी। सोनम कपूर और आनंद की शादी पहले देश में हो रही थी पर अब ये शादी बाहर होगी। साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादीइस तरह हो रही हैं सोनम कपूर की शादी की तैयारियां, जानें किस दिन बनेगीं आनंद की दुल्हनिया

Posted By: Vandana Sharma