बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार एक साथ कई फिल्‍में करते हैं। 2017 में भी वह काफी बिजी रहेंगे। फिलहाल वह एक नई फिल्‍म में काम करेंगे। जिसमें उनके अपोजिट सोनम कपूर होंगी। इसस पहले इन दिनों की साल 2011 में फिल्‍म आई थी जो सपुरफ्लॉप रही थी।

सोनम और अक्षय की जोड़ी
सोनम कपूर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नज़र आ सकती हैं। आर बाल्कि की अगली फ़िल्म में सोनम को फ़ीमेल लीड रोल के लिए एप्रोच किया गया है। ख़बर है कि बाल्कि कुछ दिन पहले सोनम से मिले हैं और उन्हें किरदार के बार में नरेशन दिया है। सोनम को फ़िल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने सुनते ही हां बोल दिया। इस फ़िल्म की शूटिंग सोनम अगले साल शुरू कर सकती है।

बिग बी होंगे कैमियो में
इस फ़िल्म में अक्षय लीड में होंगे, जबकि अमिताभ बच्चन स्पेशल रोल में नज़र आएंगे, जिनके साथ बाल्कि 'चीनी कम', 'पा' और 'शमिताभ' बना चुके हैं। बाल्कि की पिछली फ़िल्म 'की एंड का' में भी अमिताभ बच्चन ने केमियो किया था। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। बाल्कि के साथ सोनम की ये पहली फ़िल्म होगी। इस साल वो राम माधवानी की फ़िल्म 'नीरजा' में नज़र आई थीं, जिसके लिए उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।
यह भी पढ़ें : 2016 में प्रियंका की यह 16 तस्वीरें आप बार-बार देखना चाहेंगे
सोनम होमप्रोड्क्शन में बिजी
सोनम इस वक़्त अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में बिज़ी हैं। जहां तक अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने की बात है तो दोनों इससे पहले 2011 की फ़िल्म 'थैंक यू' में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि उस फ़िल्म में सोनम की पेयरिंग बॉबी देओल के साथ थी।
यह भी पढ़ें : सोनम कपूर ही नहीं ये अभिनेत्रियां भी हुईं छेड़छाड़ का शिकार
यह भी पढ़ें : क्या आप को पता है हैरी पाटर की दोस्त हैं हेजल कीच

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk


Posted By: Abhishek Kumar Tiwari