ईशा अंबानी की सगाई पार्टी में सोनम कपूर व आनंद आहूजा से लेकर प्रियंका- निक सहित सब इस अंदाज में मस्ती करते हुए दिखाई दिए हैं।

 

 

features@inext.co.in  

KANPUR: इंडिया लौटकर अपनी अपकमिंग मूवी द स्काई इज पिंक की शूटिंग करने से पहले प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ लेक कोमो, इटली में वक्त बिता रही हैं। 

सोनम- आनंद संग प्रियंका व निक ने की मस्ती  

इस कपल को वहां इसी साल शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जोड़ी का साथ भी मिला, जो वहां बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की एंगेजमेंट पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची थीं। 

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी पहुंचे  

फोटोज में दोनों कपल्स को स्वीमिंग पूल के किनारे रिलैक्स करते और एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी वहां मौजूद थे। निक और प्रियंका भी ईशा की एंगेजमेंट में शामिल हुए थे। वे वहां ट्रेडिशन इंडियन कपड़ों में नजर आए। 

ये भी पढ़ें: अपने पति अजय की इस बात पर भड़की काजोल, कहा- घर पर यह सब नहीं चलेगा

Posted By: Swati Pandey