कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होटल ताज से लंच का किया गया था इंतजाम

सादा था भोजन, कम मिर्च व तेल मसाले की थी हिदायत

VARANASI

बाबतपुर एयरपोर्ट से चलकर सोनिया गांधी का काफिला तकरीबन क्ख्.ब्भ् बजे सर्किट हाउस पहुंचा। यहां उन्हें तकरीबन एक घंटे विश्राम करना था। इसी विश्राम के दौरान उनके लंच की व्यवस्था थी। सोनिया गांधी के लिए दोपहर के भोजन के लिए होटल ताज से इंतजाम किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोपहर के खाने में सादा भोजन लिया। जिसमें दाल, चावल, रोटी, सब्जी, कलौंजी, दही-बड़ा, पापड़ व सलाद शामिल था। सूत्रों के अनुसार होटल को मैडम के खाने में मिर्च, तेल मसाले का कम इस्तेमाल करने की हिदायत दी गयी थी।

दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सर्किट हाउस पर सोनिया गांधी के पहुंचने के घंटो पहले से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पूरा सर्किट हाउस एसपीजी की कब्जे में था। यहां पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने फ्क् सेवादल कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें सर्किट हाउस में एंट्री दिलाई। एसपीजी वालों ने हर कार्यकर्ता का आई कार्ड चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया। यहां पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के सामने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इधर सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ता का उत्साह सोनिया गांधी के एक झलक पाने के लिए बेचैन था। उनके सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त धक्का मुक्की का माहौल बन गया। हालांकि सोनिया गांधी गाड़ी से निकले बगैर ही सर्किट हाउस में दाखिल हो गई। यहां गर्वनर हाउस में उनके ठहरने का इंतजाम रहा। बाहर उत्साह से लबरेज कांग्रेस के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

Posted By: Inextlive