-वर्ष 2007 में सोनू से किया था लव मैरेज

-बिरसानगर में किराए के मकान में रहता था कपल

JAMSHEDPUR : बिरसानगर थाना एरिया स्थित जोन नवंबर क्क् निवासी संजय शर्मा पिछले एक महीने से लापता है। संजय की वाइफ सोनू शर्मा ने बिरसानगर थाना में कंप्लेन भी की, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीडि़ता ने एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

एक बार पति ने कहा था

सोनू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष ख्007 में संजय शर्मा के साथ हुई थी। संजय शर्मा के पेरेंट्स बारीडीह स्थित विद्यापतिनगर में रहते हैं। वे लोग शादी के खिलाफ थे, इस कारण वह अपने हसबेंड के साथ बिरसानगर जोन नंबर क्क् में किराए के मकान में रहती है। शादी के कुछ साल बाद घर में कहासुनी होने लगी। एक बार उसके पति ने अपने घरवालों से कहा भी था कि वह अब सोनू के साथ नहीं रहना चाहता है, उसकी शादी के लिए कोई दूसरी लड़की देखो, लेकिन उस वक्त उसने मजाक समझ कर इस बात को टाल दिया था।

काफी तलाश की

सोनू ने बताया कि ख्9 अक्टूबर को उसके हसबेंड थोड़ी देर में वापस आने की बात कह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उसने काफी तलाश की और अपने ससुराल विद्यापतिनगर में पता किया, लेकिन संजय का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने बिरसानगर थाना में कंप्लेन की, लेकिन अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

ससुराल वाले दे रहे धमकी

सोनू ने कहा कि अब उसके ससुराल वाले उसपर आरोप लगा रहे हैं। उसने कहा कि ख्9 नवंबर को उसके जेठ विजय ठाकुर का बेटा आनंद, सास गौरी देवी, ननद पूनम ठाकुर व अन्य एक ऑटो में आए और कहा कि संजय को खोजकर लाओ। उसने बताया कि जब वह अपने हसबेंड के लापता होने की खबर देने थाना गई थी तो उस वक्त उसकी सास भी थी। इसके बावजूद उसे प्रताडि़त किया जा रहा है। पूरे मामले से एसएसपी को अवगत कराते हुए उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Posted By: Inextlive