पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के बाद अब उनकी बेटी व परिवार के अन्य सदस्य कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। हालांकि गांगुली ठीक होकर घर लौट आए हैं मगर परिवार में संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में हैं।


कोलकाता (एएनआई)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाद, बेटी सना गांगुली सहित उनके परिवार के चार सदस्य कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। सना गांगुली और अन्य सदस्य एसिंप्टोमेटिक हैं और अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। गांगुली की पत्नी डोना गांगुली का भी COVID-19 टेस्ट किया गया, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सौरव गांगुली हो चुके ठीकइससे पहले, गांगुली की खुद की COVID-19 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी और उन्हें वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 31 दिसंबर को छुट्टी दे दी गई।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari