एमएस धोनी को भारतीय टीम में लाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने माही के संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है। दादा का कहना है कि भारत को अब धोनी के बिना खेलने की आदत डाल लेनी चाहिए।


मुंबई (पीटीआई)। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। यही वजह है कि भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में वह नजर नहीं आ रहे। माही ने सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। धोनी को टीम में लाने वाले दादा ने ही अब माही के बिना टीम इंडिया को खेलने की सलाह दी है। गांगुली का कहना है, भारतीय टीम को यह बात मान लेनी चाहिए कि धोनी अब ज्यादा दिनों तक उनके साथ नहीं रह पाएंगे। हर महान खिलाड़ी होता है रिटायर


गांगुली कहते हैं, 'भारतीय क्रिकेट टीम को यह बात पता होनी चाहिए कि धोनी अब ज्यादा समय तक उनके साथ नहीं रह पाएंगे। हालांकि माही संन्यास कब लेंगे यह उनका निजी फैसला होगा। मगर जितने भी महान खिलाड़ी रहे हैं सभी का करियर कभी न कभी खत्म हुआ है। हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना पड़ता है। यही तो खेल है, फुटबाॅल जगत में माराडोना ने भी रिटायरमेंट लिया था। इसके अलावा तेंदुलकर, लारा, ब्रैडमैन...न जाने कितने बड़े नाम हैं इन सभी ने एक दिन खेल को अलविदा कहा। यह एक प्रक्रिया है।'

धोनी को करना होगा फैसलाधोनी संन्यास कब लेंगे, इस पर गांगुली ने कहा - 'एमएस इस समय करियर की उस स्टेज पर हैं जहां उन्हें खुद फैसला लेना होगा। उन्हें (धोनी) खुद सोचना होगा कि आगे क्या करना है, क्या मैं भविष्य में टीम में योगदान दे पाउंगा, क्या मैं भारत को वैसी जीत दिला पाउंगा जो मेरे नाम से जानी जाती है। ये सब वो बाते हैं, जिन पर माही को खुद विचार करना होगा।' Ind vs WI : धोनी के बराबर पहुंचे कोहली, बने सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तानदो महीने की छुट्टी पर हैं38 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच वर्ल्डकप 2019 का सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। इस हार के बाद धोनी ने भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज से नाम वापस ले लिया और भारतीय सेना के साथ जुड़ गए। बता दें धोनी ने करीब 15 दिन भारतीय सेना के साथ बिताए। फिलहाल वह वापस लौट आए हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari