एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि अर्जुन के चाचा अनिल ने अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर हामी भर दी है।

features@inext.co.in  
KANPUR: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो अर्जुन ने अपने चाचा अनिल कपूर से उनके और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की जिसे अनिल कपूर ने उनके 62वें जन्मदिन के मौके पर मंजूरी भी दे दी। करीबी सोर्सेज की मानें तो अर्जुन का अनिल कपूर के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है जिसके चलते उन्होंने अनिल कपूर से मलाइका अरोड़ा के बारे में बात की और बहुत ही गंभीरता से अपनी बात रखी।
परिवार का हिस्सा होने की बात मान ली
कहा जा रहा है कि अनिल ने मलाइका को अब कपूर परिवार का हिस्सा होने की बात मान ली है। हालांकि अभी तक बोनी कपूर ने उनके इस रिश्ते को सहमति दी है कि यह बात क्लीयर नहीं है क्योंकि बोनी सलमान खान के परिवार से बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं और ये बात दोनों के टर्म को खराब कर सकती है।

तस्वीरें: नए साल की पार्टी में अर्जुन-मलाइका पहुंचे हाथों में हाथ डाले, लगता है जल्द कनफर्म करगें रिश्ता

मलाइका बोलीं अब आइटम नंबर नहीं ये नया काम करना चाहती हूं, जानें वो क्या है

Posted By: Shweta Mishra