आप ने जू में शेर और चीतों को देखा होगा पर हम आप को एक ऐसे फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपना घर बेंद दिया। सिर्फ इसलिए कि वो शेरों और उनके बच्‍चों के लिए खुली जगह खरीद सकें। आप सोच रहे होंगे कि हम मजाक कर रहे हैं पर यही सच है। जहां एक ओर इंसान जंगलो को काटर रहा है अपने फायदे के लिए वहीं इस परिवार ने अपनी सारी सुख-सुविधाओं का त्‍याग कर दिया।


2- इनके रहने के लिए एक फुटबाल जितना बड़ा मैदान है। जहां 6 शेर, 10 चीते, 3 कैराकाल्स और एक जैग्वार रहता है। एक सप्ताह में ये 800 डॉलर का खाना खाते हैं। जिसमें 1000 किलो चिकेन और दूध शामिल है।

4- जस्टिन के पास एक सफेद बाघ भी है। जिसे वो अपने हाथों से दूध पिलाते हैं। जस्टिन पिछले 9 सालों से इनकी सेवा कर रहे हैं। जस्टिन इनके बहुत करीब हो गए है। वो इनके साथ खेलते हैं और ढेर सारा समय बिताते हैं।

6- 2015 में जब जस्टिन और उनके परिवार की आर्थिक स्थिती खराब हुई तो उन्हें अपना सब कुछ छोड़ना पड़ा। रोजा कहती हैं कि हमे नहाने के लिए बाहर जाना होता है। पानी गर्म करने में 3 घंटे का समय लगता है।

8- एक दिन में वो 1000 किलो चिकेन खिलाते हैं। उन्होंने अपने शेरों और बाघों के नाम भी रखे हैं। जिनमे जेया, अपोलो, ब्लेड, मलायना, टकीवा हैं।

10- जस्टिन बताते हैं कि पिछले 9 सालों में ऐसा एक भी बार नहीं हुई है जिस दिन वो अपने पालतू शेरों से ना मिले हों। जब तक वो उनसे मिल नहीं लेते हैं उन्हें अच्छा नहीं लगता है।

12- जस्टिन बताते हैं कि एक बार गुस्से में जेया ने उनके छाती पर अपने पंजे मार दिये थे। जिसके बाद वहां पर उन्होंने टैटू बनवाया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra