दक्षिण अफ्रीका की पर्यटन मंत्री ममोलोको कुबैय-न्गबाने इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में उनके देश को खास दिलचस्पी है। वह भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा की सुविधा देने की तैयारी कर रही हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। दक्षिण अफ्रीका की पर्यटन मंत्री ममोलोको कुबैय-न्गबाने इस वक्त भारत दौरे पर हैं। वह यहां भारतीय पर्यटकों के लिए ई-वीजा की सुविधा शुरू करने के इरादे से आई हैं, जिसका ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू होगा। नई दिल्ली में शनिवार को उन्होंने कहा कि उनके देश का भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश दक्षिण अफ्रीका को मल्टीप्ल एंट्री वीजा देने के लिए भारत के साथ बातचीत कर रहा है।1 अप्रैल से शुरू होगी सर्विस
पर्यटन मंत्री ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय पर्यटकों को किसी बात को लेकर परेशानी न हो, इसके लिए कई उपाय किए हैं, जिसमें वीजा व्यवस्था में बदलाव लाना भी शामिल है। ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम का परीक्षण अगले सप्ताह से होगा। यदि यह परियोजना अच्छी तरह से चलती है, तो 1 अप्रैल, 2020 से इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।' 25 को है धनतेर तो 27 अक्टूबर को दीपावली, ये हैं हफ्ते भर के व्रत-त्योहारभारतीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक


बता दें कि भारत के पर्यटन मंत्रालय के प्रमुख अधिकारियों के साथ मंत्री व दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के मुख्य परिचालन अधिकारी स्टीम्बिसो डलामिनी सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने फिर से नई दिल्ली को डेस्टिनेशन मार्केटिंग सहायता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन का लक्ष्य 2030 तक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन को 10।5 मिलियन से 21 मिलियन तक बढ़ाना है, भारत इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं, कुबैय-न्गबाने ने कहा कि यह शुरुआत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्यटन संबंधों को मजबूत करने में भी सफल साबित होगी, गंभीर विचारों के बाद इस तरह की सुविधा को शुरू करने का फैसला किया गया है। बता दें कि जनवरी से अक्टूबर 2019 तक, दक्षिण अफ्रीका ने 81,316 भारतीय पर्यटकों का स्वागत किया है। इस साल, देश का लक्ष्य भारतीय यात्रियों में 1।3 प्रतिशत वृद्धि के साथ गति को बढ़ाना है।

Posted By: Mukul Kumar