दक्षिण कोरियाई सेना ने मंगलवार को बताया कि उनकी वायु सीमा में घुसपैठ करने वाले रूसी सैन्य विमान को चेतावनी देते हुए उनपर हमला कर दिया। इसके अलावा सियोल में रक्षा अधिकारियों ने यह भी बताया कि चीन के दो सैन्य विमान ने भी दक्षिण कोरियाई की हवाई सीमा में घुसपैठी की।


सिओल (रॉयटर्स)। दक्षिण कोरियाई सेना ने मंगलवार को अपनी वायु सीमा में घुसपैठ करने वाले एक रूसी सैन्य विमान को चेतावनी देते हुए उनपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रूसी सैन्य विमान पर चेतावनी के लिए सैकड़ों बार शॉट्स दागे गए। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि चीन के दो सैन्य विमानों ने भी उनकी हवाई सीमा में घुसपैठी की। सिओल में राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक रूसी सैन्य विमान ने दक्षिण कोरिया की वायु सीमा का उल्लंघन कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी कहा कि रूसी सैन्य विमान ने दक्षिण कोरिया की वायु सीमा में लगातार दो बार घुसपैठ करने की कोशिश की। इसके बदले में उसपर सैकड़ों शॉट्स दागे गए। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को भारत ने मार गिराया


रूस और चीन ने नहीं दिया कोई बयान

रूस की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। इसके अलावा चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सरकार इस मामले में चीन और रूस के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करेगी। दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि रूसी सैन्य विमान ने सुबह 9 बजे के बाद उनकी वायु सीमा का उल्लंघन किया। इसके बदले में दक्षिण कोरियाई जेट विमानों ने लगभग 360 राउंड शॉट्स दागे लेकिन रूसी विमान ने अपनी तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। सेना ने बताया कि उनके हमले के बाद रूसी विमान वापस लौट गए लेकिन 20 मिनट बाद फिर घुसपैठ करने की कोशिश की।

Posted By: Mukul Kumar