दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में बृहस्पतिवार को दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने कहा कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन की देरी से आया है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। केरल में मानसून के दस्तक देते ही देश में चार महीने के बरसात के सीजन की शुरुआत हो गई है। आईएमडी के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर सामान्य तौर पर 1 जून को पहुंच जाना चाहिए था। इस लिहाज से देखा जाए तो इसमें दो दिनों की देरी हुई है।

Southwest Monsoon has set in over Kerala today, the 3rd June, 2021, against the normal date of 1st June.
PRESS RELEASE ISSUED IN THIS REGARD athttps://t.co/VkL373bWeh
Criteria fulfilled to declare the onset of monsoon over Kerala are attached:@rajeevan61 @drharshvardhan pic.twitter.com/3apLD3Y5FG

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 3, 2021



अगले तीन दिनों में केरल से कर्नाटक तक बारिश
आईएमडी ने अपनी वेदर रिपोर्ट में बताया है कि दक्षिण केरल तट से टकराने के बाद मानसून अरब सागर से लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। अब यह दक्षिणी अरब सागर से लक्षद्वीप, दक्षिण तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी हिस्से तथा मालदीव के इलाके में पहुंच रहा है। पुद्दुचेरी, कर्नाटक तथा रायलसीमा के इलाकों की ओर लगातार बढ़ रहा है।

Isolated heavy rainfall very likely over Kerala and Karnataka during next 3 days.@ndmaindia pic.twitter.com/WR83pFmDl9

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 3, 2021

Posted By: Satyendra Kumar Singh