- सपा विस क्षेत्र के अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

MUNDERA BAZAR: चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता 1 मई से निकाले जाने वाली साइकिल यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। तैयारियों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को विस क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक राघोपुर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने की।

घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

बैठक में मुन्नीलाल यादव ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को साइकिल यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और उन्हें सपा की नीतियां बताएंगे। इसके लिए विधान सभा क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांट कर सभी सेक्टर में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

सुबह 8 बजे से शुरुआत

विस क्षेत्र में यात्रा की शुरुआत 1 मई को सुबह 8 बजे से सेक्टर के प्रमुख चौराहे से होगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता गांव में प्रमुख स्थान पर विश्राम करेंगे और लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। फिर यात्रा आगे बढ़ेगी। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सचिव मार्कंडेय यादव मौजूद रहे। इसके अलावा रामचन्द्र जायसवाल, मुन्ना गौड़, अमरीश मालवीय, नौसाद अहमद, लालमन काका, अलबेला यादव, नबी हसन, यासीन, गणेश जायसवाल, मोहन यादव, पप्पू विश्वकर्मा, गुलाब यादव, बिहारी यादव, राजबिन्द यादव, महेन्द्र पाल, रविन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------

मनोज यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष

BANSGAON: सहजनवां विधान सभा क्षेत्र से मनोज यादव को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी है। लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामचन्द्र मार्गी की अध्यक्षता में एक बैठक कर समर्थकों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की। बैठक में सुनील सिंह, विश्वम्भर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, जयराम चौरसिया, विरेन्द्र गुप्ता, अवधेश सिंह कटारिया, रविन्द्र यादव, विनय सिंह एडवोकेट, रामप्रवेश यादव, प्रेमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive