तीन दिन के कैम्प में सिखाएंगे आपदा में जिंदगी बचाने के तरीके

पवर्तारोहण में रुचि रखने वालों की जाएगी हेल्प

VARANASI : पवर्तारोहण अब हर कोई सीख सकता है। इसके लिए ढेरों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जानकारी मंगलवार को फेमस पर्वतारोही राजीव सौमित्र ने दी। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण सीखना सिर्फ रोमांचक की चाह या खेल के दृष्टि से नहीं बल्कि जिंदगी के लिए भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि हर्षित फाउंडेशन की ओर से पूरे देश में कैम्प लगाकर पर्वतारोहण सीखें कैम्प लगाया जाएगा। तीन दिन के कैम्प में डेली छह घंटे का ट्रेनिंग क्लास चलेगा। इसमें पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। बनारस में भी कैम्प लगाया जाएगा। इसमें शहर के साथ आसपास के गांव के लोग भी शामिल हो सकते हैं।

बचा सकेंगे जिंदगियां

कैम्प का उद्देश्य ऐसा हुनर सिखाना जो आपदा के दौरान काम आ सके। इसमें बताया जाएगा कि बाढ़ या लैण्ड स्लाइडिंग के दौरान कैसे खुद को सेफ रख सकते हैं। साथ ही दूसरों को भी खतरे से कैसे बाहर लाया जा सकता है। राजीव सौमित्र ने बताया कि लोगों का पहाड़ मैदानी इलाके के लोगों को अटै्रक्ट करते हैं। पहाड़ों पर आपदा की संभावना हर वक्त रहती है। ऐसे में ट्रेनिंग के अभाव में काफी धन-जन हानी होती है। हाल में काश्मीर में आयी बाढ़ और उत्तराखण्ड में आयी आपदा इसका उदाहरण है।

नहीं मिल रही गवर्नमेंट से हेल्प

राजीव सौमित्र ने बताया कि पर्वतारोहण रोमांचक से भरा खेल है। अपने देश में लोकप्रिय हो रहा लेकिन बेहद महंगा होने की वजह से लोगों इसे अपना नहीं पाते हैं। गवर्नमेंट की ओर से हेल्प कम मिलती है। उन्होंने बताया कि अगर कोई पवर्तारोहण में रुचि रखता है तो हर्षित फाउंडेशन की ओर से उसकी हेल्प की जाएगी। इस दौरान नन्हा पर्वतारोही हर्षित सौमित्र भी मौजूद रहा। उसने एवरेस्ट बेस कैम्प तक पहुंचने के रोमांच के बारे में बताया। कैम्प भी वह भी सहयोग करेगा।

Posted By: Inextlive