-अब सिर्फ चार बंदियों को मिलेगी विशेष सुरक्षा

- सलीम, आशुतोष, दरोगा पासी और अनिल खटिक शामिल

GORAKHPUR: मंडलीय कारागार में बंद 54 बंदियों को पेशी के दौरान मिलने वाली विशेष सुरक्षा हटा ली गई है। प्रदीप सिंह सहित अन्य बंदी सामान्य तरीके से पेशी पर कोर्ट जाएंगे। इस दौरान सिर्फ बंदियों सलीम, आशुतोष, दरोगा पासी और अनिल खटिक को विशेष सुरक्षा मिलेगी। समीक्षा के बाद अधिकारियों ने इसका निर्णय लिया। 58 बंदियों की सूची से 54 को बाहर कर दिया।

मिलती थी अलग गाड़ी

मंडलीय कारागार में बंद शैलेंद्र यादव, गामा यादव, सुरेंद्र यादव, रामअचल यादव, मनोज ओझा, संजय यादव, नंदन सिंह, बबलू तिवारी, प्रदीप सिंह, सोनू पांडेय सहित कुल 54 बंदियों को विशेष सुरक्षा में रखा गया था। उनके कोर्ट में पेशी पर जाने के दौरान विशेष सुरक्षा दी जाती थी। उनके लिए अलग से कैदी वाहन में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगती थी। समीक्षा के बाद इन बंदियों को सूची से हटा दिया गया है। गोरखपुर जेल से पेशी के दौरान भागने की कोशिश कर चुके मनोज ओझा और संजय यादव भी सामान्य तरीके से पेशी पर जाएंगे।

Posted By: Inextlive