- नियमित सफाई को ही विशेष सफाई अभियान नाम दे कर रहे पूरा

- शेरगढ़ी में चलाया आज विशेष सफाई अभियान

Meerut । नगर निगम विशेष सफाई अभियान की खानापूर्ति कर रहा है। यह हाल तब है जब मुख्य सचिव ने एक माह विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। जहां गंदगी है वहां पर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है।

नियमित को विशेष सफाई का नाम

शहर में जो नियमित सफाई होती है नगर निगम उसे ही विशेष सफाई अभियान का नाम दे रहा है। जहां पर प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाता है। वहां पर सफाई कर रहे हैं।

एक माह चलना है अभियान

मुख्य सचिव के आदेश पर पूरे प्रदेश में नगर निगम व नगर निकाय एक माह विशेष सफाई अभियान चला रहा है। इस विशेष सफाई अभियान में नगर निगम ने शहर में हर वार्ड में रोज एक स्थान चिंहित कर वहां पर विशेष सफाई अभियान की योजना बनाई है।

अतिक्रमण भी हटाना है

मुख्य सचिव के आदेशानुसार विशेष सफाई अभियान के साथ नाली व नालो हुए अतिक्रमण को भी हटाना है। अतिक्रमण के लिए कोई विशेष सफाई अभियान नहीं चलाना पड़ेगा।

शेरगढ़ में चलाया अभियान

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम शेरगढ़ी पहुंची। वार्ड 12 के शेरगढ़ी मोहल्ले में नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। सफाई कर उस स्थान पर चूना भी डाला गया। साथ की साथ कूड़ा भी हटाया गया।

पार्षद नहीं है संतुष्ट

वार्ड 12 की पार्षद शशी नगर निगम के इस विशेष सफाई अभियान से संतुष्ट नहीं है। शशी ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मियों ने ठीक से सफाई नहीं की। दोबारा से सफाई अभियान चलवाना पड़ेगा।

---

शेरगढ़ी में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया था। सफाई कर नाली से निकली सिल्ट व कूड़े को तुरंत उठवाया गया। सफाई वाले स्थान पर चूना भी डाला गया। शनिवार को अगले वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

डॉ। आरएस चौहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive