--सड़क किनारे लगाई जायेगी स्पीड गन

--अलग-अलग स्थानों पर लगेगी आठ स्पीड गन

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI : अगर आप सड़क पर अपनी गाड़ी स्पीड में चलाने के आदी हैं तो अपनी इस आदत को बदल डालिए। क्योकि राज्य सरकार तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसने जा रही है। जी हां, सरकार अब ऐसा यंत्र लगाने जा रही है जो तय गति सीमा से अधिक स्पीड में चलते ही उनकी पहचान करेगा। दरअसल सरकार ने सड़क पर स्पीड गन लगाने का निर्णय लिया है। यह स्पीड गन तेज रफ्तार में चलने वाली गाडि़यों पर नजर रखेगी। राजधानी की अलग-अलग सड़कों पर स्पीड गन लगाया जाएगा। झारखंड पुलिस आठ स्पीड गन खरीदने जा रही है। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। चार नवंबर तक टेंडर डाला जा सकता है।

मौके पर कटेगा चालान

स्पीड गन वह यंत्र है जो स्पीड में चल रहे वाहन की पहचान कर उसकी तस्वीर खींच लेगा। साथ ही गाड़ी नंबर के आधार पर कानून तोड़ने वाले व्यक्ति के घर चालान पहुंच जाएगा। स्पीड गन में लगे चिप की मदद से चालान जारी कर दिया जाएगा।

हाइवे पर 80, सिटी में 40 किमी

हाइवे पर 80 किमी और शहर की अन्य सड़कों पर 20 से 40 किमी प्रतिघंटे चलने के नियम हैं। लेकिन इन नियमों को मानने वाले बहुत कम ही लोग हैं। ज्यादातर युवा गति सीमा से ज्यादा तेज गाड़ी दौड़ाते हैं। कई बार वे सड़क दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। कभी-कभी स्पीड में गाड़ी चलाने से दूसरे लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। इन्हीं स्पीड के चाहने वालों पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया गया है।

रोड पर नहीं है स्पीड इंर्फोमेशन बोर्ड

राजधानी की अधिकतर सड़कों पर स्पीड लिमिट बताने वाले इंर्फोमेशन बोर्ड ही नहीं लगाए गए हैं। इससे लोगों को कितनी स्पीड में चलना है इसकी जानकारी नहीं मिल पाती।

Posted By: Inextlive