बीजेपी के सीनियर लीडर व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्‍स में निधन हो गया। उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर समेत खेल जगत की तमाम हस्तियों ने भी शोक जताया है।

नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन होने पर देश के प्रमुख खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया, जिन्होंने मृतक नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। गौरतलब है कि जेटली पूर्व में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष भी रहे हैं।

Saddened to hear about the demise of Shri Arun Jaitley. He donned several hats successfully, including that of a cricket administrator. India has lost a distinguished parliamentarian. My condolences to his family and friends.

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 24, 2019


पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शोक जताते हुए अपने ट्वीट संदेश में लिखा, 'श्री अरुण जेटली के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने सारी भूमिकाएं सफलतापूर्वक निभाईं, जिनमें  से एक क्रिकेट प्रशासक की भी है। भारत ने एक सम्मानित सांसद को खो दिया है। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।#ArunJaitley

— geeta phogat (@geeta_phogat) August 24, 2019


पहलवान गीता फोगट ने ट्वीट किया, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के असामयिक निधन की खबर बहुत दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले।' क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली जी' आपके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया 'श्री अरुण जेटली के निधन की बात सुनकर बेहद दुख पहुंचा। एक विद्वान ... एक क्रिकेट प्रेमी ... हमेशा मददगार। अंडर -19 स्तर पर भी अच्छा करने वाले बच्चों के भी नाम याद रखते थे। आपकी अनुपस्थिति से दुनिया में शून्य पैदा होगा,' सर। #riparunjaitley',

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री @arunjaitley जी के निधन से मन व्यथित हो उठा है। आज हमने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी कमी सदैव रहेगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।#ArunJaitley pic.twitter.com/1tGAUG3IA2

— Babita Phogat (@BabitaPhogat) August 24, 2019
'वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री श्री @arunjaitley। जी की मौत से मन अशांत है। आज हमने एक आदर्श नेता को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। #अरुण जेटली' पहलवान बबीता फोगट ने ट्वीट किया।

Pained at the passing away of #ArunJaitley ji. Apart from having served greatly in public life , he played a huge role in many players from Delhi getting an opportunity to represent India. There was a time when not many players from Delhi got a chance at the highest level ..cont

— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 24, 2019
'#अरुण जेटली जी के निधन पर दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन में बहुत सेवा करने के अलावा, उन्होंने दिल्ली के कई खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाने में एक बड़ी भूमिका निभाई। एक समय था जब दिल्ली के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता था।', पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया।

Saddened to learn about the passing away of Shri #ArunJaitley ji. My deepest condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti ! pic.twitter.com/13m7zBwiE7

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 24, 2019
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, 'श्री अरुण जेटली जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति।'

 

A father teaches u to speak but a father figure teaches u to talk. A father teaches u to walk but a father figure teaches u to march on. A father gives u a name but a father figure gives u an identity. A part of me is gone with my Father Figure Shri Arun Jaitley Ji. RIP Sir.

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 24, 2019'एक पिता आपको बोलना सिखाता है, लेकिन एक पिता तुल्य व्यक्ति आपको बात करना सिखाता है। एक पिता आपको चलना सिखाता है, लेकिन एक पिता तुल्य व्यक्ति आपको आगे बढ़ना सिखाता है। एक पिता आपको नाम देता है, लेकिन एक पिता तुल्य व्यक्ति एक पहचान देता है। पिता तुल्य श्री अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया है। RIP सर।' पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया।
एम्स में हुआ निधन
इससे पहले दिन में, वरिष्ठ नेता के निधन की पुष्टि करते हुए, एम्स के प्रोटोकॉल डिवीजन ने कहा कि जेटली ने शनिवार दोपहर को अंतिम सांस ली। बेचैनी की शिकायत के बाद जेटली को इस महीने की शुरुआत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो-सेंटर में निगरानी में रखा गया था। जेटली, पहली बार 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उन्होंने जून 2009 में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था।

Posted By: Molly Seth