ईसीसी में वार्षिकोत्सव स्पंदन में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ALLAHABAD: यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में चल रहे एनुअल फंक्शन स्पन्दन 2016 में वेडनसडे को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था क्या ये सच है कि आने वाले वर्षो में भारत विश्व बाजार का नेता होगा। इसकी शुरुआत करते हुए सांस्कृतिक मंत्री प्रशांत वर्मा ने विषय के पक्ष में बोलते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी जो योजनाएं चालू की हैं। उनसे निश्चित रूप से हम बहुत जल्द विश्व बाजार के गुरु बनने में सफल होंगे।

कुशल भारत, कौशल भारत

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले राहुल सिंह चौहान ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार का स्वरुप आज के समय में बहुत तेजी से बदल रहा है। हम वस्तु विनिमय छोड़कर सेवा विनिमय पर ध्यान दे रहे हैं। दूसरा स्थान पाने वाले आलोक कुमार शुक्ला ने कुशल भारत, कौशल भारत का नारा दिया और कहा कि दक्ष युवा ही भारत का भविष्य हैं। विकास की रफ्तार को बनाए रखना और उसे गति प्रदान करना इसी स्लोगन पर अमल से संभव है। वहीं छडि़का में राहुल सिंह चौहान को प्रथम और ऋषभ सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। संचालक की भूमिका उनेजा इकबाल और माजिआ अहमद ने निभाई। स्टूडेंट लीडर आकिब जावेद एवं अंकुश शर्मा भी प्रोग्राम का हिस्सा बने।

Posted By: Inextlive