राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे को संसदीय चुनाव में दाे तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि वे अपनी शक्तियों का इस्तेमाल देश को आर्थिक और सैन्य रूप से ताकतवर बनाने में करेंगे।


कोलंबो (राॅयटर्स)। श्रीलंका संसदीय चुनाव के परिणाम की शुक्रवार सुबह घोषणा हो गई। चुुनाव में श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और उनके गठबंधन पार्टी को जीत मिली है। इस गठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिला है। इस बहुमत के जरिए पार्टी संविधान में संशोधन की शक्ति प्राप्त हो गई है।राष्ट्रपति की कार्यकारी शक्तियां बढ़ीचुनाव आयोग द्वारा जारी टैली के मुताबिक, 225 सदस्यों वाली संसद में श्रीलंका पोदुजना पेरामुना और गठबंधन ने 150 सीटों पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रपति राजपक्षे को संसद में दो तिहाई बहुमत मिलने से काफी तकतवर हो गए हैं। उनका कहना है अब वे आर्थिक और सैन्य रूप से देश को सुरक्षित करने का अपना एजेंडा लागू कर सकते हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh