श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर मां के निधन से बहुत दुखी हैं और इस साल जाह्ववी को अपना जन्मदिन मां के बिना ही बिताना पडे़गा। जाह्ववी के जन्मदिन पर मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर ने मिल कर एक सरप्राइज प्लान किया था। श्रीदेवी के न रहने पर बोनी अकेले ही सरप्राइज प्लान दे कर बेटी के स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाएंगे।


ये था श्रीदेवी का सरप्राइज प्लानश्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का आज बर्थ डे है। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं जाह्ववी आज यानी 6 मार्च को 21 साल की हो गईं हैं। कहा जा रहा है की जाह्ववी का परिवार उनके 21वें जन्मदिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं। जाह्नवी के बर्थ डे को स्पेशल बनाने के लिए मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर ने बिना किसी को कुछ भी बताए सरप्राइज डिनर प्लान किया था। अब श्रीदेवी नहीं हैं तो बोनी कपूर अकेले ही जाह्नवी को ये सरप्राइज देंगे। अपने जन्मदिन के बारे में मां के लिए जाह्नवी ने लिखा
जाह्ववी ने अपनी मां अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। जाह्ववी ने इस लेटर के जरिए फैन्स से कहा कि वो अपना जन्मदिन अपने माता पिता के साथ ही मनाए। उन्हें हमेश प्यार करें और उनके साथ वक्त बिताएं। बता दें की जाह्नवी जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म धड़क में इशान खट्टर के साथ दिखेगीं। जाह्नवी की ये फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। श्रीदेवी जाह्ववी की फर्स्ट बॉलीवुड रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड थीं पर अब जाह्ववी को ये फिल्म मां के बिना ही सिनेमा में रिलीज होते देखनी होगी।

Posted By: Vandana Sharma