बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से दुबई में मौत हो गई। इस खबर पर लोग काफी समय तक तो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे। श्रीदेवी दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में गई थीं। पति बोनी कपूर और बेटी खुशी इंडिया लौटने लगे पर श्रीदेवी ने कुछ दिन और दुबई में रुकने का मन बना लिया था। बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस लौटे और उधर श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ गया।


बोनी कपूर लौट आए थे दुबईश्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई में एक पारिवारिक शादि अटेंड करने पहुंची थीं। वहां से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बोनी कपूर और बेटी खुशी वापस लौट रहे थे पर श्रीदेवी ने दुबई में कुछ दिन और रुकने का मन बना लिया था। अचानक बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज करने के लिए उनको बिना बताए दुबई वापस लौट आए। बोनी कपूर के वापस लौटने के कुछ ही समय बाद श्रीदेवी को दिल का दौरा पडा़ था। बाथटब में मरी हुई मिलीं
बोनी कपूर के डिनर पर इनवाइट करने के बाद श्रीदेवी बाथरूम में तैयार होने के लिए चली गईं। काफी देर तक श्रीदेवी जब बाथरूम से बाहर नहीं नकलीं तो बोनी को चिंता होने लगी। 15 मिनट तक श्रीदेवी का बाथरूम के बाहर इंतजार करने के बाद बोनी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई। इसके बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। बोनी दरवाजा खोल कर बाथरूम में घुस गए। वहां बोनी ने देखा की श्रीदेवी बाथटब में बेसुध होकर पडी़ हैं। उन्होंने अपने एक दोस्त को तुरंत बुलाया और उसकी मदद से श्रीदेवी को हॉस्पिटल लेकर गए पर तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। श्रीदेवी के जाने से सदमे में समीर

Posted By: Vandana Sharma